Nokia 5310 स्मार्टफोन के लिए टीजर जारी कर दिया गया है। इस फोन को अब जल्द पेश किया जायेगा। यानी कि इसको भारत में पेश किया जायेगा। इसकी लाँच कि ताऱीख का अभी खुलासा नही हुआ है। इस फोन के बारे में जानकारी ट्विट के द्वारा दी गई है। इसमें कई दमदार फीचर्स दिए जा सकते है। इसको एक से अधिक रंग में उतारा जा सकता है। अब इसके बारे में अन्य जानकारी भी आपको विस्तार से देते है-
इस फोन को ग्लोबल बाजार में तो पहले ही लाँच कर दिया गया था। इस फोन को व्हाइट रेड और ब्लैक रेड रंग में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस फोन की भारत में कीमत क्या होगी, इसके बारे में जानकारी नही दी गई है लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत के बारे में जानकारी जल्द सामने आ सकती है।
इस फोन के लिए कहा जा रहा है कि इस फोन को खास तौर पर संगीत प्रेमियों के लिए डिजाइन किया गया हैं। इस फोन के नेटवर्क सपोर्ट की जानकारी दे तो इसमें 2जी फीचर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन की डिस्प्ले की जानकारी दे तो इस फोन में 2.4 इंच के QVGA डिस्प्ले दिया गया है।
इस फोन में डुअल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स दिए गए है इसके अलावा इस फोन में फिजिकल कीपैड दिया गया है। इस फोन की सिम स्लोट की जानकारी दे तो इसमें दो सिम डाल सकते हो, इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट सिंगल सिम के साथ भी आता है। इस फोन में 1200 एमएएच की बैटरी दी गई है।