
प्रकृति के नियम के अनुसार व्यक्ति अगर जन्म लेता है तो उसकी मृत्यु भी निश्चित है वहीं सामान्यत: मनुष्य की उम्र 70 से 80 साल तक मानी जाती है लेकिन वहीं ऐसा भी होता है कि कुछ मनुष्य ज्यादा दिन तक भी जीवित रहते हैं। पर इस दुनिया में कुछ भी संभव है जी हां आज जो मामला सामने आया है उसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया। ये कहानी है एक ऐसे व्यक्ति की जिसके सवालों का जवाब विज्ञान के पास भी नहीं है।
दरअसल इस वृद्ध के साथ कुछ ऐसा हुआ जो शायद आजतक कभी किसी के साथ न हुआ होगा। जी हां आपको बता दें कि इस व्यक्ति को बाकि व्यक्तियों की तरह मृत्यु तो आई वहीं लेकिन मरने के कुछ देर के बाद ये फिर से उठ खड़ा हुआ। उसके हाथ पर फलक पड़ गए थे उसके शरीर पर कई स्थानों पर नीला निशान बन गया था। लेकिन उसके बावजूद वो उठ खड़ा हुआ। ऐसा अचानक होने से पहले तो लोग डर गए फिर बाद में वृद्ध ने जब अपनी आप बीती बताई तो लोग हैरान रह गए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला मक्खनपुर क्षेत्र का है जहां के निवासी नगला ज्ञान सिंह (65) पुत्र बाबूराम की रविवार को एकाएक तबियत खराब होने से उनकी की मौत हो गई। मौत के तुरंत के बाद जैसे ही घरवाले शव को रखकर रो रहे थें तभी उसके बाद उनके अन्तिम संस्कार की तैयारियां होने लगी जिसकी खबर मिलते ही वहां गांव के लोग व रिश्तेदार वहां पर एकत्रित होने लगे। श्मशान ले जाने से पहले लौट आईं सांसें तैयारी के दौरान ही अचानक वृद्ध के शरीर में परिवर्तन होने लगा। उसके हाथ में फफोले पड़ने लगे। शरीर के कुछ हिस्से पर नीले धब्बे पड़ने लगे।
लेकिन एकाएक वृद्ध के शरीर में हलचल होने लगा ऐसा देख वहां खड़े लोग समझ नहीं पा रहे थे कि यह क्या हो रहा है। कुछ ही देर के बाद वृद्ध की सांसे लौट आई। वृद्ध की सांसे चलते ही लोग घबरा गए। वह लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। बाद में शरीर में सामान्य रूप से हरकतें होने लगी। सांसे चलने के बाद भी वृद्ध अचेतावस्था में रहा। परिवार वाले उन्हें दुबारा जिंदा देखकर हैरान हो गए वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। वृद्ध को होश आया तो लोग सोच में पड़ गए थें बुधवार की सुबह पूर्ण रूप से होश आया वहीं वो धीरे धीरे उठकर बैठ गया।
उसके उठते ही लोग उसे ऐसे देख रहे थें कि ये क्या हो गया। उसने अपने परिवारजनों व वहां एकत्रित लोगों को जो कुछ बताया उसको सुन लोग हैरत में पड़ गए। वह समझ नहीं पा रहे थे कि भगवान की यह कैसी लीला है। वहीं जब उस व्यक्ति से पूछा गया कि आप ऐसे कैसे दुबारा जीवित हो गए तो उन्होंने लोगों को बताया कि तीन लोग उसको पकड़ कर ले गए थे। काफी दूर पहाड़ों व कई प्रकार के रास्तों से होते हुए वह लोग उसे एक सुन्दर से स्थान पर ले गए। वहां पर एक बड़ा सा सोने का गेट था।
गेट पर कई पहरेदार खड़े हुए थे। उन्होंने फाटक के अन्दर नहीं जाने दिया। जो लोग उसको पकड़ कर ले गए, उनको भी चौकीदारों ने फटकार लगाई। काफी देर तक उनको घुसने नहीं दिया गया। उसी दौरान एक पहरेदार ने उसके ऊपर गरम चीज फेंकी। उसके बाद उसको धक्का मार दिया। वह सीधे नीचे आ गया। वृद्ध की पूरी कहानी सुनकर अचम्भित हो रहे है। वृद्ध को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है।
कहानी जो भी हो कितना सच है पता नहीं लेकिन वृद्ध को दुबारा जीवित देखकर परिवार में खुशि का माहौल बन गया और आस पास के सभी लोग काफी खुश हो गए।