कुछ समय के लिए वीडियो पोस्ट नहीं करेंगे करण जौहर, यश-रूही संग वीडियो शेयर कही ये बात


कोरोना के चलते देश में लगे लॉकडाउन के बाद अब सरकार की तरफ से अनलॉक फेज 1 की शुरुआत हो चुकी है। वहीं लॉकडाउन की वजह से घर में वक्त बिता रहे फिल्ममेकर करण जौहर बाहर निकलने और काम पर लौटने के लिए बेसब्र हैं। लॉकडाउन के दौरान करण घर पर अपने बच्चों यश और रूही के साथ खूब मस्ती करते देखे गए हैं जिसका वीडियो करण अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते रहे हैं। 

अब उन्होंने अपने बच्चों की वीडियो सीरीज पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसका करण अनलॉक 1 हैं। वहीं अब करण ने इंस्टग्राम पर अपने बच्चों का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'अलविदा। हम सभी पर ढेर सारा प्यार बरसाने के लिए बहुत शुक्रिया। हमें अपने खुशी और प्यार  भरे पलों को आपके साथ बांटकर अच्छा लगा और हम वापस आने का इंतजार नहीं कर सकते। ये हमारा फाइनल गुडबाय है।'

करण जौहर इस वीडियो में अपने बच्चों यश और रूही से गुडबाय और टूडल्स बुलवा रहे हैं। फिर करण बताते हैं कि जौहर परिवार कुछ समय के लिए वीडियो नहीं पोस्ट करेगा। करण जौहर द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। करण जौहर ने पूरे लॉकडाउन के दौरान अपने जुड़वा बच्चे यश और रूही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। करण जौहर की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें 'सूर्यवंशी' और 'ब्रह्मास्त्र भी शामिल हैं।
Previous Post Next Post

.