भारतीय संस्कृति और इतिहास केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन मानी जाती है। वैसे भी भारत विविधताओ का देश है और यहां हर तरफ विविध संस्कृति, धर्म सम्प्रदाय को मानने वाले देश है। कुछ भी कहों लेकिन दुनिया में भारतीय संस्कृति ने एक अलग ही अमिट छाप छोड रखी है जो कभी भी नही हट सकती। इस दौर की बात करें तो कई ऐसे देश है जो भारतीय संस्कृति को अपनाने की कोशिश में लगे हुए है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसा देश है जहां पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलमान रहते है लेकिन फिर भी वहां के नोट यानि करेंसी पर हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख देवता जिनके नाम से सभी अपने कार्य और दिन की शुरूआत करते है यानि श्री गणेश जी की फोटो लगी हुई है। सुनकर थोडा अजीब लग रहा है ना !! लेकिन यह सत्य है दुनिया में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले इस देश की करेंसी पर भगवान गणेश जी की फोटो है और इतना ही नही यहां, जगह-जगह हिंदू धर्म से जुडी बाते और चीजे है। कहने को कह सकते है कि एक ऐसा देश जिसका धर्म तो इस्लाम है और संस्कृति है हिंदू । तो आइए जानते है इस देश के बारें में
जी हां, हम बात कर रहें है इंडोनेशिया की। 17508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। इस देश की करेंसी को रूपियाह कहते हैं।
आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि इंडोनेशिया में 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। इसके पीछे कुछ कारण भी हैं। दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विझान का देवता माना जाता है। इस लिए वहां 20 हजार की नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं। साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है। देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लडख़ड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने बहुत विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत हैं। वहां की पार्लियामेंट दजाकार्ता के सामने कृष्ण-अर्जुन संवाद वाली गीता उपदेश की विशाल प्रतिमा लगाई गई हैं।
आपको बता दें कि इंडोनेशिया की एयरलाइंस का नाम भी हिंदू धर्म के पवित्र पक्षी गरूण के नाम पर है। इसे गरूणा एयर एयरलाइंस के नाम से जाना जाता है। इंडोनेशिया में मिलिट्री इंटेलिजेंस के आधिकारिक शुभंकर हनुमान हैं। वहां उन्हें ओनेमान के नाम जाना जाता है।
इंडोनेशिया में कई भव्य और सुंदर मंदिर भी हैं। यहां बने देवी-देवताओं के मंदिर इतने सुंदर हैं कि उनकी गिनती दुनिया के सबसे सुंदर मंदिरों में भी की जाती है। बेशक यहां हिंदु मंदिर आज भी अच्छी स्थिति में हैं।
लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इंडोनेशिया ही दुनिया में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। जी हां, भारत और पाकिस्तान जैसे देश भी इससे पीछे हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक इंडोनेशिया की कुल आबादी में 95 प्रतिशत इस्लाम को मानने वाले ही लोग हैं। यहां 206,611,600 मुसलमान हैं जो इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या का बड़ा हिस्सा हैं।
इसके अलावा इंडोनेशिया के बाली में तनह लोट मंदिर, पुरा बेसकिह मंदिर, पुरा तमन सरस्वती मंदिर और जावा में प्रम्बानन मंदिर, अपनी खूबसूरती के कारण इंडोनेशिया के मुख्य आकर्षणों में से एक माने जाते है। यह मंदिर हिन्दुओं की आस्था का बड़ा केंद्र हैं। इन मंदिरों पर रोज संगीत के कार्यक्रम होते है और हजारों की संख्या में लोग यहा आते है।