
दुनिया के इतिहास में एक से एक रानियां हुई, किसी ने अपने प्रेम और बलिदान से दुनिया में इतिहास कायम किया तो किसी ने अपनी क्रूरता से पहचान बनाई। तो आइए आज हम बात करेंगे इतिहास की उन सबसे क्रूर रानियों के बारे में जिन्होंने सिंहासन और सत्ता की लालच में अपने पति को मार गिराया। आइए जानते हैं विश्व की उन सबसे क्रूर रानियों के बारे में-
क्लियोप्रेट्रा

विषकन्या के नाम से जाने जाने वाली क्लियोप्रेट्रा ने इजिप्ट के राजा से शादी और फिर बाद में उन्हे मारकर खुद सत्ता हासिल कर ली। लोगों का मानना है कि अपनी सुंदरता को कायम रखने के लिए क्लियोप्रेट्रा सापों का ज़हर पिया करती थी। खुद को भगवान समझने वाली इस रानी ने इजिप्ट के लोगों पर खूब जुल्म ढ़ाहे थे।
वु जि तिआन

चीन गद्दी पर लंबे समय तक राज करने के लिए इस रानी ने अपने ही हाथों से अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसका इलज़ाम उसने अपने दो पतियों पर डाला। जिसके बाद वह अपने बेटे की मदद से चीन पर राज करने लगी।
केथरीन द ग्रेट

पति की हत्या करने के बाद केथरीन द ग्रेट का भी नाम विश्व की सबसे क्रूर रानियों में शामिल हो गया। हालांकि, कला में रुची होने के कारण केथरीन ने अपने राज्य में कला को काफी बढ़ावा दिया।
तुरहान सुल्तान

एक वक्त पर तुर्की पर पर तुरहान व उसकी सास कोसेम का राज हुआ करता था, मगर तुरहान द्वारा रचे गए एक षड्यंत्र में उसने अपने बेटे की मदद से कोसेम की हत्या करवा दी और फिर पूरी तरह से शासन को अपने हाथ में ले लिया।
एम्प्रेस वेई

किंग झांगजोंग की दूसरी रानी एम्प्रेस वेई ने राज्य की सत्ता हासिल करने के लिए अपने पति को ज़हर दे कर मार डाला। हालांकि, कुछ समय बाद ही उसके भतीजे ने रानी की हत्या कर सत्ता अपने हाथों में ले ली।