यह तो आप जानते ही है कि हर इंसान भगवान को खुश करना चाहता है ताकि उनका आशीर्वाद सदा उसके ऊपर बना रहे। अक्सर देखा जाता है कि हर तरह के लोग अपने अपने तरीके से भगवान को खुश करने के लिए कई तरह के फूल और प्रसाद का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या सच मे भगवान को इन सबकी जरूरत होती है खुश करने के लिए। वैसे आपको बता दे कि भगवान भोलेनाथ को इन सब चीजों की कोई खास आवश्यकता नही होती मगर हां यदि आप वाकई में चाहते है की भोलेनाथ आपसे खुश हो जाये और आप पर अपनी कृपा रखें तो इसके लिए आपको कुछ और का इस्तेमाल करना होगा। आज हम आपको उसी वस्तु के विषय मे बताने जा रहे है जिससे भोलेनाथ बहुत ही जल्दी प्रसन्न हो जाते है।
आपको यह बता दे की भगवान भोलेनाथ को आखिर ऐसी कौन सी चीज सबसे ज्यादा प्रिय है जिसके चढ़ाये जाने से भगवान भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और सिर्फ इतना ही नहीं बाली आपकी सभी अधूरी कामनाओं को भी पूरा करता है। बताया जाता है की शिव पुराण के अनुसार यदि आप सोमवार के दिन किसी भी शिवालय में जाकर भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाते है तो बताना चाहेंगे की ऐसा करने से आपको एक करोड़ कन्यादान के बराबर फल मिलता है और ऐसा हम नहीं कह रहे है बल्कि ऐया शिव पुराण में बताया गया है।
इस तरह से आप चाहे तो कुछ ही दिनों मात्र में आप साल भर की पूजा का फल प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है की बेल के पेड़ की थोड़ी सी जड़ को सफेद धागे में अच्छे से बांधकर रविवार के दिन इसे पहन लेना चाहिए। ऐसा करने से बताया गया है की आपको इससे रक्तचाप, क्रोध और असाध्य रोगों से निजात मिलेगा। आपकी जानकाऋ के लिए बता दे की अलग अलग जगहों में बिल्व पत्र को श्री वृक्ष भी कहा जाता है, चूंकि बिल्व पत्र का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है इसलिए बिल्व पत्र को पूजन सामाग्री में शामिल करने से पाप व दरिद्रता का अंत किया जाता है और साथ ही आपके जीवन को काफी ज्यादा वैभवशाली बनाने में भोलेनाथ मदद करते है।