अनुष्का शर्मा ने लॉकडाउन में बनाए नए दोस्त



लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। दोनों अक्सर प्रशंसकों के लिए अपने मजेदार वीडियोज साझा करते रहते हैं। इस बार अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो घर की बालकनी में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ अनुष्का ने बताया कि लॉकडाउन में उन्हें नए दोस्त मिल गए हैं। अनुष्का अपनी बालकनी में हैं और उनके चारों ओर गमले में लगे हुए बहुत से पौधे हैं। जिनकी वो देखभाल करती नजर आ रही हैं।

पिछले दिनों अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था जो वायरल हो गया था। इस वीडियो में उनके घर में एक ‘डायनासोर’ घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा था, ‘मैंने खुला घूमता हुआ एक ‘डायनासोर’ देखा है।’

अनुष्का के इस वीडियो ने फैंस को भी हैरत में डाल दिया था। वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ही घर में डायनासोर बनकर घूम रहे थे। अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी। अनुष्का अभी पूरा ध्यान अपने प्रोडक्शन हाउस पर दे रही हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ रिलीज हुई थी। वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया।
Previous Post Next Post

.