पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 3273 मरीज


देश के पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में भी कोरोना ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। हालांकि पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में कोरोना की उपस्थिति काफी देर से हुई है। माना जा रहा था कि अरुणाचल, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर व मेघालय में कोरोना के प्रसार को रोकने में सफलता मिल गई है लेकिन यह सोच अब धीरे-धीरे बेमानी हो गई।

पूर्वोत्तर के राज्य में जैसे-जैसे दूसरे राज्यों से प्रवासियों का आगमन शुरू हुआ वैसे-वैसे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने लगा है। सबसे अधिक मामले असम में दर्ज हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 213 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह मरीजों की कुल संख्या 3273 हो गई है, जिसमें से 736 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जबकि 2529 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में चल रहे इलाज चल रहा है। वहीं पांच मरीजों की मौत हो गई है, जबकि तीन मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में 128 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2244 है, जबकि 510 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 1727 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच चार मरीजों की मौत तथा तीन राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 48 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 694 हो गई है। जबकि 173 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 521 मरीजों का इलाज चल रहा।

मणिपुर में 13 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 137 हो गई है, वहीं 38 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जबकि 99 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 14 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 94 हो गई है। जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में चार नये कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। मरीजों की कुल संख्या 46 हो गई है। वहीं एक मरीज स्वस्थ्य हो गया है। 45 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

मेघालय में पिछले 24 घंटे के दौरान कोई भी नया मरीज सामने नहीं आया है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33 है, जिसमें से 13 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। 19 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में पांच नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 22 हो गई है। जबकि एक मरीज स्वस्थ्य हो चुका है। वहीं 21 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में एक नये संक्रमित मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हो गई है। तीन मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Previous Post Next Post

.