
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने साल 2022-23 में होने वाले महिला एवं पुरुष विश्व कप के लिए नई क्वॉलिफिकेशन प्रक्रिया जारी की है। नई प्रक्रिया के मुताबिक पांच महद्वीपीय चैंपियनशिप में से अब 11 जगह विश्व कप खेले जाएंगे। इससे पहले छह जगह ही विश्व कप होते थे जबकि पांच अन्य स्थानों पर मार्च-2022 में होने वाले एफआईएच क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट खेले जाएंगे।
महाद्वीप कोटा से यूरोप को सबसे ज्यादा लाभ होगा क्योंकि दो विश्व कप में से चार जगह उसे मिलेंगी। वहीं हॉलैंड और स्पेन को महिला टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है, इसलिए इन दोनों का स्थान पक्का हो गया है। एशिया को महिला विश्व कप में दो स्थान मिले हैं और पुरुष विश्व कप के लिए तीन क्योंकि भारत एक विश्व कप की मेजबानी करेगा। वहीं दोनों विश्व कप में अफ्रीका को एक-एक स्थान मिला है। मेजबान के अलावा अन्य महाद्वीप कोटा 2021 की कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की रैंकिंग पर निर्भर करेंगे।