अंडरवर्ल्ड माफिया गैरकानूनी तरीके से अंधाधुंध काला धन जमा करते हैं और आम दुनियां की नज़रों से दूर ऐशो आराम की ज़िन्दगी बसर करते हैं डॉन इस दुनियां के बेताज बादशाह कहे जाते हैं। वैसे संगठित अपराध का साम्राज्य खड़ा करने में पुरुषों का ही बोलबाला रहा है, लेकिन कुछ महिलाओं के कारनामे ऐसे हैं कि पुरुष भी कांप उठें। इन महिलाओं ने आतंक का ऐसा साम्राज्य खड़ा किया है कि अच्छे-अच्छों के निकल आएं………….. एक नजर देश-दुनिया की उन महिलाओं के बारे जो जुर्म कि दुनिया की मल्लिका रह चुकी हैं।
मेलिसा ला चिना कैल्डेरोन
मैक्सिको की लेडी ड्रग माफिया और डॉन ला चिना अपने रास्ते में आने वाले 180 लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है। ये खुलासा किया है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने। ला चिना डमासो गैंग में सबसे ज्यादा गुस्सैल और बेपरवाह महिला थी जिसके चलते उसे जल्द गैंग में प्रतिष्ठा मिल गई। इतना ही नहीं जब गैंग के साथियों ने उसे दी गई जिम्मेदारियों वापस लेनी चाहीं तो उसने अपने साथियों के खिलाफ ही लड़ाई छेड़ दी। इसके बाद उसके रास्ते में जो भी आता वो उसका कत्ल कर देती है।

रफ्फैला डी अल्टेरियो
अपने पति की मौत के बाद द बिग किटेन के नाम से मशहूर रफ्फैला ने क्राइम की दुनिया में खूब नाम कमाया और 65 संदिग्ध मामलों के तहत पड़ी रेड में रफ्फैला के 66 करोड़ के वाहन जब्त किये गएए जिसमें एक फरारी कार भी शामिल थी।2012 में रफ्फैला गिरफ़्तार कर ली गयी, ऐसा कहा जाता है कि उसके गैंग ने 30 सालों में 4000 मर्डर किये थे।

सांद्रा अविला बेल्ट्रान
669 करोड़ की प्रॉपर्टी की अकेली मालकिन सांद्रा मैक्सिकन ड्रग उत्पादन संघ की रानी बनने के बाद क्वीन ऑफ पैसिफिक के नाम से जानी जाती है। जिसने अपने जीवन में दो बार पुलिस वालों से शादी की, जो बाद में खुद भी माफिया बन गए। 2007 में गैरकानूनी हथियार पाए जाने का चार्ज लगने के बाद सांद्रा खुद को बेगुनाह साबित करके 2016 में इस आरोप से बरी हो गयी।
क्लाउडिया फेलिक्स
यह लॉस एंट्रॉक्स नाम के बहुत बड़े ड्रग आर्गेनाइजेशन की बॉस के रूप में जानी जाती है। फैशन और लेटेस्ट लाइफ-स्टाइल की चाहत रखने वाली क्लाउडिया के फेसबुक और ट्विटर पर हज़ारों फॉलोवर है।

जुडी मोर्न
अंडरवर्ल्ड जगत से सम्बंधित जुडी मोर्न बहुत कम उम्र से मानव और ड्रग तस्करी के ग्रुप में शामिल हो गयी और बाद में अपने ग्रुप की हैड बनी। कुछ समय बाद अपने जीजा के क़त्ल के जुर्म में जुडी को जेल की सजा हो गयी थी।

थेल्मा राइट
फिलपेड़ा ड्रग व्यवसाय के मालिक जैकी राइट की विधवा पत्नी थेल्मा अपने पति का बिज़नेस चला रही हैं। जो अपने शहर के सबसे बड़ी ड्रग सप्लायर है और एक महीने में लगभग 26 लाख रुपये का बिज़नेस कर लेती है।
मारिया लीओन
13 साल के बच्चे की माँ मारिया एक बड़े गैंग की मालिक है, जो बड़े लेवल पर ड्रग स्मगलिन्ग, मर्डर, और मानव तस्करी भी करती है। 2008 में मारिया का बेटा डैनी एक शूटआउट में मारा गया जिस समय वह मैक्सिको में थी, और अपने बेटे के अंतिम-संस्कार के लिए यूएस बॉर्डर पार करते वक़्त पुलिस अधिकारियों ने मारिया को धर दबोचा और 8 साल के लिए जेल भेज दिया।

मारिया लिक्शिर्डी
अपने भाई और पिता के नक्शे कदमों पर चलते हुए लिक्शिर्डी एक मशहूर गैंगस्टर बन गयी। उसने तकरीबन 8 साल तक क्रोमा ग्रुप का संचालन किया जो लड़कियों को किडनैप करके या खरीदकर, उनको कॉल गर्ल बनने पर मज़बूर कर देते थे।

रोसेट्टा क्यूटोलो
दक्षिणी अमेरिका में पैदा हुई रोसेट्टा क्यूटोलो को भी अमेरिका में एक बड़ी कोकीन माफिया के तौर पर जाना जाता है। रोसेटा क्यूटोलो को दुनिया के ड्रग माफियाओं की बहन कहा जाता है। इनके भाई राफेल क्यूटोलो का नशे का करोबार था लेकिन उसके जेल जाने से उसके कारोबार को देखने वाला कोई नहीं इसलिए क्यूटोलो ने भाई का धंधा सभालने के लिए खुद उसके गैंग की लीडर बन गई।

जेमेकर थॉम्पसन
क्राइम की दुनिया की बादशाह जेमेकर और उसका पति दोनों मिलकर कोकीन का बिज़नस करते थे। शूटआउट में अपने पति की मौत के बाद, इसने कोकीन के धंधे को और बड़े लेवल पर आगे बढ़ाया जिससे जेमेकर हर महीने लाखों रूपये कमाती है।