यूपी के बुलंदशहर में ही एक निकाह के दौरान कुछ ऐसा वाकया हुआ कि दुल्हन ने निकाह से ही इंकार कर दिया और आनन-फानन में उसका निकाह किसी और से करा दिया गया।
दरअसल, बुलंदशहर के जहांगीराबाद के एक घर में बरात पहुंची तो घरातियों को शक हुआ कि दूल्हे की आंख में कुछ कमी है। तब उसकी जांच करने के लिए उसको सौ का नोट देकर पूछा गया कि यह कितने का नोट है।
इस पर दूल्हा इधर-उधर की बातें करने लगा, जिसके बाद दुल्हन ने निकाह करने से उससे इंकार कर दिया। और फिर लोगों ने बिचौलिए को ढूंढना शुरू किया तो वह फरार हो गया। इसके बाद बरात वापस लौटा दी गई। यह बारात बदायूं से आई थी।
शादी टूटने के बाद पास के ही गांव के लड़के से दुल्हन का आनन-फानन में निकाह कराया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कोई भी तहरीर मिलने से इंकार किया है और कहा कि शिकायत मिलने पर ही वह कोई कार्रवाई करेंगे।