जैसा की आप सभी जानते हैं की एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होता है स्वस्थ किडनी शरीर का बहुत ही जरुरी अंग होता है। किडनी ही शरीर की सभी क्रियाओं को संतुलित करती है। किडनी हमारे शरीर में 400 से ज्यादा काम करती है। हमारे शरीर का सारा संतुलन किडनी ही करता है। किडनी का सबसे महत्वपूर्ण कार्य शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालकर खून को साफ करना होता है। जैसा की आप सभी जानते हैं की एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होता है, शरीर के सभी अंगों का स्वस्थ होना वहीं ये भी बता दें कि हमारे शरीर के सभी अंग अपने आप में उतने ही महत्वपूर्ण होत हैं हर शरीर का कोई भी अंग खराब होता है तो काफी कुछ समस्याएं अाने लगती है।
आज हम आपको शरीर के एक विशेष अंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बिना शरीर कुछ नहीं होता है। जी हां हम बात कर रहे हैं किडनी की जो की शरीर का बेहद ही महत्वपूर्ण अंग होता है। इतना ही नहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें की किडनी मानव शरीर के निचले हिस्से में स्थित बीन्स के आकार में दो अंग हैं। पेशाब की प्रक्रिया के दौरान शरीर से जहरीले तत्वों को खत्म करने के लिए किडनी जिम्मेदार होते हैं। किडनी शरीर का खून साफ कर पेशाब बनाती है। शरीर से पेशाब निकालने का कायॅ मूत्रवाहिनी मूत्राशय और मूत्रनलिका द्वारा होता है। एक गुर्दे में ढाई लाख से लगाकर नौ लाख तक नेफ्रान या नलियां रहती हैं। हर मिनट लगभग एक लीटर खून इनसे प्रवाहित होता है ताकि किडनी इस खून को साफ कर सके।
एक दिन में लगभग डेढ़ हजार लीटर खून की सफाई होती है इतना ही नहीं आपको बता दें की किडनी इसके अलावा शरीर में बेहद ही बड़ा रोल होता है और वो है प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा फैट की मेटाबॉलिज्म में भी है इसलिए किडनी खराब होने पर कुपोषण के लक्षण हो सकते हैं। वहीं ये बात तो सच है की आजकल के लोग फास्ट फूड खाना बहुत पसंद है और इसके खाने से शरीर में फैट जम जाता है और इसकी वजह से कई सारी बिमारियां भी होने लगती है। और इस दौरान अगर सेहत का सही तरीके से ध्यान नहीं रखा जाए तो जल्द ही शरीर के सभी अंग कार्य करना बंद कर देंगे। उसी में एक किडनी है अगर आप अपने किडनी का सही तरीके से ख्याल नहीं रखते है तो यह धीरे धीरे खराब हो जाएगा।
इसलिए आज हम आपको उन 3 चीजों के बारे बताने जा रहे हैं जो किडनी को पूरी तरह से खराब कर देती है
1. जंक फूड –जी हां आज के समय में जंक फूड हर किसी की आदत बनते जा रहे हैं लेकिन लोगों को ये पता नहीं होता है की ये आपके सेहते के लिए कितना हानिकारक होता है अगर आप बाजार में मिलने वाली जंक फूड का सेवन करते है तो यह आपके सेहत के लिए खतरनाक है। जंक फूड के सेवन से धीरे धीरे किडनी खराब हो जाती है।
2. नॉनवेज का सेवन – आजकल के समय में लोग मांस खाना लोगों को काफी पसंद हैं। वहीं ये भी बता दें की अब ऐसी नौबत आ जाती है कि भारत में शाकाहारी से ज्यादा मांसाहारी लोग रहते है लेकिन अगर आप आवश्यकता से अधिक मांस का सेवन करते है तो यह आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
3. सिगरेट पीना – अब आपको ये भी बता दें की आज के समय में लोग ज्यादातर धूम्रपान करते हैं और इसके सेवन करने से डरते भी नहीं हैं। लेकीन धूम्रपान सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है। धूम्रपान या सिगरेट पीने से इंसान की किडनी पूरी तरह से खराब हो जाती है।