सार्क देशों में कोरोना संक्रमित की संख्या पहुंची 105,846



जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार पूरी दुनिया में लगभग 40,14,401 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित दर्ज किये गए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या  2,76,238 से अधिक हो गई है। इस वायरस से अबतक 13,87,191 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

अफ़ग़ानिस्तान

सार्क देशों की बात करे तो अफ़ग़ानिस्तान में अबतक 3,778  मामले दर्ज किये गए है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 109  हो गई है, जबकि 472 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

बांग्लादेश

बांग्लादेश  में अबतक 13,134 मामले दर्ज किये गए है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 206 हो गई है, जबकि 2101  लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

भूटान

भूटान  में अबतक 7 मामले दर्ज किये गए है । भूटान में अबतक कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुयी है, जबकि  5 लोग को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

भारत

भारत  में अबतक 59,765  मामले दर्ज किये गए है । इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1,986 हो गई है, जबकि 17,897 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।  कोरोना के बढ़ते मामले को देखते होते यहाँ 17 मई  तक का लॉक डाउन लगाया गया है।


मालदीव्स

मालदीव्स में अबतक कोरोना के 744 मामले दर्ज किये गए है। इस वायरस से अबतक 3 व्यक्ति की मौत  हो गयी है, जबकि 20 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते होते यहाँ पार्शियल लॉक डाउन लगाया गया था।


नेपाल

नेपाल में अबतक कोरोना के 109 मामले दर्ज किये गए है । इस वायरस से अबतक एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुयी है, जबकि 30 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। 


पाकिस्तान

पाकिस्तान में अबतक कोरोना के 27,474  मामले दर्ज किये गए है। इस वायरस से अबतक 618 लोगों की मौत हुयी है, जबकि 7756 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।


श्रीलंका

श्रीलंका  में अबतक कोरोना के 835 मामले दर्ज किये गए है । इस वायरस से अबतक 9 लोगों  की मौत हुयी है , जबकि 240 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। 
Previous Post Next Post

.