
मनी प्लांट जैसा कि नाम से ही समझ आता है ये पौधा पैसे से तात्पर्य रखता है। माना जाता है कि जिसके घर में मनी प्लांट का पौधा होता है उसके घर में न केवल सुख-समृद्धि के साथ साथ घर में धन का भी आगमन होता है। यही कारण है कि कुछ लोग घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। इस पौधे की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि घर हो या आँगन यह प्लांट कहीं भी आसानी से लग जाता है। साथ ही यह केवल पानी में भी लगाया जा सकता है और इसके रखरखाव के लिए भी ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। इसे घर के अंदर व बाहर दोनों जगह ही रखा जा सकता है।

लेकिन वास्तु के अनुसार, यदि सही दिशा और सही जगह में मनी प्लांट का पौधा लगाया जाता है तो इससे लाभ प्राप्त होता है इसलिए ये पौधा लगाने से पहले कुछ बातें जरूर ध्यान देनी चाहिए जैसे मनी प्लांट को कभी उत्तरी पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये दिशा नकारात्मक मानी जाती है। इस दिशा के प्रतिनिधी को बृहस्पति को माना जाता है। अगर मनी प्लांट को सही दिशा में रखा जाये तो जरूर मनी प्लांट का आप पर प्रभाव पड़ेगा।
वहीं अगर ये पौधा दक्षिण पूर्व की दिशा में रखा जाता है तो बता दें कि ये गणेश और शुक्र जी की दिशा होती है। इसलिए मनी प्लांट को इस दिशा में पौधे को लगाने मात्र से ही धन की वर्षा होने लगती है। ध्यान रहे कि मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नही लगाना चाहिए, घर के अंदर लगाने से ही इस पौधे का लाभ मिलता है। हालांकि पौधे को सही दिशा में लगाना जरूरी है। इसके आस-पास स्वच्छता रखनी चाहिए।