हम सभी जानते हैं कि ग्रहों की चाल बदलने से हमारे जीवन पर कई सारे प्रभाव पड़ते हैं जो कि हमारे जीवन से लेकर मृत्यु तक रहते हैं। हर दिन ग्रहो की बदली चाल सीधे सीधे हमे प्रभावित करती है। आइये जाने आज आपकी राशि में ग्रहों ने क्या प्रभाव डाला है तथा क्या नई चीज़ ये आपके लिए लाये है।
वहीं ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है कि इस दिसम्बर कई राशियों पर शनि देव वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कई लोगों की राशियों पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी तो कई राशि वालों को शनि की साढ़े साती और ढैय्या लग जाएगी।
इन 4 राशि के जातकों के खुलेंगे बंद क़िस्मत के ताले:
मेष राशि
इस राशि के जातकों को पैसों की तंगी से छुटकारा मिलने वाला है जल्द ही उन्हें किसी काम में पैसों से मुनाफा मिलेगा। उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा नया होगा जिसकी उनको उम्मीद भी नहीं होगी। हो सकता है कि आपका कोई रुका हुआ काम हो जाए या फिर आपको प्रमोशन भी मिल जाए।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को परिवार में भाइयों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। गोचर कुंडली में चंद्रमा पांचवें भाव में है। इस राशि के लोगों को अचानक से कहीं से धन मिल सकता है। आप को ऑफिस और परिवार में बदलाव होगा।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को अगर कोई काम रुका हुआ होगा तो वो पूरा होने वाला है और अगर आपका किसी पर कर्जा है तो उससे राहत मिलने वाली है।
तुला राशि
इस राशि के जातकों को पहले से जो पैसे का दबाव होगा वो फुर हो जायेगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। इसकी के साथ आपको कुछ खास अनुभूतियां और पूर्वाभास भी होगा और मन की चिंताएं खत्म होंगी।