जब इंसान को शादी करनी होती है, तो उस समय वह बहुत सी बातें सोचता है। हमेशा यह सोचता है कि हमें ऐसा पार्टनर मिले, जो जिंदगी भर हमे समझे और ढेर सारा प्यार हमे दे। बहुत सारी असमंजस की स्थिति बनी रहती है।।पहले का जमाना था जब लोग छोटी उम्र में शादी कर लेते थे। परंतु आज कल लोग 20 से 25 या फिर 25 से 30 के बीच में विवाह करना ज्यादा सही समझते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप विवाह करना चाहते हैं तो किस उम्र में करें। क्योंकि ज्योतिष के हिसाब से सही समय पर विवाह करेंगे तो आपकी जिंदगी में खुशियां आएंगी।

मिथुन राशिः जो व्यक्ति मिथुन राशि के होते हैं अगर उन्होंने 20 साल की उम्र में संबंध नही बनाया है, तो वह 30 साल के बाद ही शादी करने का मन बनाते हैं।
कन्या राशिः जिनकी राशि कन्या होती है उन व्यक्ति को कि यह चाहत होती है, कि हमे जो भी मिले चाहे वह देर से मिले, चाहे वह जल्दी मिले। परंतु सबसे बेस्ट और अच्छा मिले। ऐसे में अगर उन्हें 20 साल की उम्र में अच्छा जीवन साथी मिल जाता है तो उन्हें शादी करने में कोई परेशानी नहीं है। वरना यह लंबा इंतजार भी कर सकते हैं। जैसे इन लोगों के लिए 25 से 26 साल की उम्र शादी के लिए ज्यादा बेहतर है।
कन्या राशिः जिनकी राशि कन्या होती है उन व्यक्ति को कि यह चाहत होती है, कि हमे जो भी मिले चाहे वह देर से मिले, चाहे वह जल्दी मिले। परंतु सबसे बेस्ट और अच्छा मिले। ऐसे में अगर उन्हें 20 साल की उम्र में अच्छा जीवन साथी मिल जाता है तो उन्हें शादी करने में कोई परेशानी नहीं है। वरना यह लंबा इंतजार भी कर सकते हैं। जैसे इन लोगों के लिए 25 से 26 साल की उम्र शादी के लिए ज्यादा बेहतर है।

वृषभ : जिस की राशि वृषभ होती है वह व्यक्ति एक ऐसी साथी की तलाश में रहते हैं। जो उनकी तारीफों के पुल बांधे और उनकी भावनाओं की क़दर करें। शादी करने में वो बहुत लंबा समय गुजार देते हैं। इनकी शादी करने के लिए उपयुक्त उम्र 30 साल की है।
तुला राशिः जिनकी राशि तुला राशि होती है, यह बहुत ही शांत इंसान होते हैं। इनके अंदर बहुत ज्यादा धैर्य होता है। उनका जीवन बहुत ही सादा होता है। उनकी शादी 20 से 30 साल के बीच में होती है।
वृश्चिक राशिः जिनकी राशि वृश्चिक होती है, वह चाहते हैं कि उनका साथी उनके काबू में रहे और उनके अंदर जल्दबाजी ज्यादा होती है। इसलिए वह जल्दी में विवाह कर लेते हैं। जिसकी वजह से उन्हें बहुत समस्याएं आती हैं। उन्हें 30 साल की उम्र में शादी करना चाहिए।
कर्क राशिः यह लोग अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर होते हैं और युवावस्था में ही यह प्रेम के चक्कर में पड़ जाते हैं। उनका शादी करने का उम्र 30 साल ज्यादा बेहतर है।

कुंभ राशिः इस राशि वाले व्यक्ति किसी भी संबंध को लेकर गंभीर नहीं होते हैं और ना ही उन संबंधों को ज्यादा महत्व देते हैं। इसलिए इन राशि वालों को 40 की उम्र में ही शादी करना चाहिए।
मकर राशिः यह लोग अपने जीवन साथी को लेकर गंभीर होते हैं। अपनी जिम्मेदारियां बहुत अच्छे से संभाल और समझते हैं। इसलिए यह लोग 20, 30, 40, 50 की उम्र में शादी कर सकते हैं।
सिंह राशिः इस राशि के लोग बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं। इसलिए जिनके साथ यह विवाह करते हैं, उनके साथ अपनी पूरी जिंदगी काट सकते हैं। इस राशि वाले व्यक्ति को 40 की उम्र में शादी करना चाहिए, तो ही यह ज्यादा खुश रह सकते हैं।
धनु राशिः इस राशि वाले व्यक्ति किसी चीज की अच्छी तरह से परख करने के बाद ही उसको अपनी जिंदगी में लाते हैं। इसलिए धनु राशि वाले व्यक्ति को 40 की उम्र के बाद ही विवाह करने का फैसला लेना चाहिए।

मीन राशिः इस राशि वाले व्यक्ति अगर 26 के आसपास की उम्र में शादी कर लेते हैं तो इनके लिए बेहतर होगा। क्योंकि यह अपनी जिंदगी में बहुत सारी योजनाएं बनाते हैं और उन पर बड़ी आसानी के साथ काम भी कर लेते हैं।
मेष राशिः मेष राशि वाले व्यक्ति शांत नहीं होते हैं, उन्हें हर काम में जल्दबाजी रहती है। इसलिए इस राशि वाले व्यक्तियों को 26 के बाद ही शादी करना चाहिए।