अगर आप उन लोगों में से हैं जिनका मच्छर चुन चुन कर पीछा करते हैं, तो आपने कभी ना कभी किसी ना किसी सेयह जरूर सुना होगा कि आपका खून मीठा है इसीलिए आप मच्छरों की पसंद हैं। पर क्या वाकई ऐसा होता है? आपको बता दे की अभी बरसातों का मौसम चल रहा है तो आम लोगों के लिए एक बड़ी समस्या होती है मच्छरों का काटना और अगर इनसे बचाव न किया जाए तो काफी गंभीर बिमारी भी हो सकती है।
असल में मच्छरों के अंदर हर मौसम में खुद को जीवित रखने की क्षमता होती है। लेकिन बरसात के मौसम में मच्छर सबसे अधिक फलते फूलते है। कई बार लोगों को लगता है की उन्हें बाकी लोगों की तुलना में मच्छर ज्यादा काटते है लेकिन ऐसा क्यों है ये समझ नहीं आता। अब आपको बताते हैं कि मच्छर कुछ व्यक्ति को ज्यादा क्यों काटते हैं। वैज्ञानिकों के समूह में एक शोध में यह पाया कि जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप O होता है उन सभी व्यक्तियों को मच्छरों ने ज्यादा बार काटा होता है।
आपको बता दे की अगर एक से ज्यादा या फिर जिन व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप A या B पाया गया उन्हें मच्छरों ने कम काटा। इस प्रक्रिया को वैज्ञानिकों द्वारा कई बार दोहराया गया जिसके बाद यह नतीजे सामने आए। यदि आपका ब्लड ग्रुप भी O है तो आपको सावधान रहने की जरुरत है, क्योंकि मच्छरों को आप का खून ज्यादा पसंद है।