आप सभी जानते हें हमारे शरीर पर कई प्रकार के जन्मजात या जीवनकाल के दौरान अलगअलग तरह के निशान बन जाते हैं। इन्हे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से जानते हैं। भारतीय ज्योतिष शास्त्रों की शाखा समुद्र विज्ञान में शरीर पर मौजूद चिन्हों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य तथा उसके आचरण व व्यवहार का विश्लेषण किया जाता है। कई बार समय के साथ तिल बन जाते हैं और गायब भी हो जाते हैं लेकिन कुछ तिल या मस्से हमेशा रहते है।

तिल के कुछ निशान व्यक्ति के धन, सुख और दाम्पत्य जीवन का सूचक होते हैं तो कुछ उनके व्यवहार और जीवन के दूसरे पहलुओं को उजागर करते हैं। मगर क्या आप जानते है हमारे शरीर पर मौजूद इन तिल का कई अलग-अलग प्रभाव भी होता है। आइये आज हम आपको बताते हैं शरीर के किस हिस्से में तिल का क्या होता है मतलब। सबसे पहले हम आपको बताते है कि अगर आपके शरीर में एड़ी पर तिल है तो उस व्यक्ति के जीवन में हमेशा भाग दौड़ लगा रहता है। बताना चाहेंगे कि ऐसा भी कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति काफी स्वार्थी होते हैं।
आपको बता दे की यदि आपके घुटने पर तिल है तो निश्चित रूप से आप बेहद मेहनती हैं। मन जाता है कि ऐसे व्यक्ति अपना दर्द छुपा कर भी अपने कार्य में लगे रहते हैं और इसी बदौलत वो अपनी मंजिल पा लेते है। यदि आपके पैर पर तिल है तो बताना चाहेंगे कि आप काफी ज्यादा भाग्यशाली है। बताना चाहेंगे कि ऐसे व्यक्तियों को स्त्रियों से कई मामलों में काफी मदद मिलती है।
