हर साल की तरह इस साल भी लोगों में दीपावली की उत्सुकता बहुत ज्यादा है, घर सजाने से लेकर तरह तरह के नए नए समान खरीदने की जिज्ञासा भी खूब है। आपको बता दे की दीपावली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, प्राचीन परंपरा के अनुसार इस दिन गृहोपयोगी सामान खरीदा जाता है। माना जाता है की यदि धन तेरस के दिन नए बर्तन या कोई भी नयी वस्तु आदि की खरीददारी कर घर लाना अति शुभफलदायक होता है।

बताना चाहेंगे की धनतेरस को धन से जुड़ा त्योहार माना जाता है औऱ इस दिन खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसा जाता है की इस दिन धातु का सामान जैसे सोना चांदी खरीदने से आर्थिक लाभ होता है। इस दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं, मगर खरीदारी करने की खुशी में वो भूल जाते हैं कि खरीदना क्या है। चूंकि इस बार धनतेरस मंगलवार को पड रहा है जिसकी वजह से ज्योतिषीयों और आचार्यों की सलाह है की इस बार धनतेरस पर कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।
आपको बता दे की इसी चक्कर में कुछ लोग बर्तन खरीदते वक्त अल्यूमिनियम बर्तन भी खरीद लेते हैं जो उन्हे नहीं करना चाहिए। असल में अल्यूमिनियम धातु राहू से जुड़ा हैं और धनतेरस के दिन अल्यूमिनियम से संबन्धित किसी तरह का समान खरीदने से बचना चाहिए अन्यथा राहू का सीधा प्रभाव पड़ता है।
