भारतीय संस्कृति और धर्म में तुलसी को उसके महान् गुणों के कारण ही सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। भारतीय संस्कृति में यह पूज्य है। तुलसी का धार्मिक महत्व तो है ही लेकिन विज्ञान के दृष्टिकोण से तुलसी एक औषधि है। तुलसी को हजारों वर्षों से विभिन्न रोगों के इलाज के लिए औषधि के रूप में प्रयोग किया जा रहा हैं। आयुर्वेद में तुलसी तथा उसके विभिन्न औषधीय प्रयोगों का विशेष स्थान हैं।
तुलसी में गजब की रोगनाशक शक्ति है। विशेषकर सर्दी, खांसी व बुखार में यह अचूक दवा का काम करती है। इसीलिए भारतीय आयुर्वेद के सबसे प्रमुख ग्रंथ चरक संहिता में कहा गया है। वहीं आपको बता दें कि तुलसी का पौधा वातावरण को भी स्वच्छ रखता है।

आज हम आपको तुलसी का एक बहुत ही फायदेमंद टोटका बताने जा रहे हैं। शास्त्रों में कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति रोज तुलसी की पूजा करता है तो उसके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। वहीं ये भी आप अगर रोजाना तुलसी के पौधे पर दिया जलाते हैं तो आपकी झोली खुशियों से भर जाएगी। वहीं शास्त्रों में तुलसी के पत्ते के कुछ ऐसे टोटके बताए गए हैं जिसे अपनाकर आप अपनी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उस टोटके के बारे में।

दरअसल इस टोटके के लिए आपको सबसे पहले सोमवार के दिन तुलसी के 5 पत्ते तोड़ लेने होंगे और उसी रात जब आप सोने जाएं उन पांचों पत्तों को अपने तकिये के नीचे रख लें और सो जाएँ। जब आप सुबह उठेंगे तो उन पांचों तुलसी के पत्ते पानी में बहा देना होगा लेकिन ध्यान रहे इन पत्तों को नहाने के बाद ही उठाये।