हिंदु धर्म में तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे काफी पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि ये पौधा भारत के लगभग हर घर में होता है। अमीर हो या फिर गरीब हर आदमी इसे अपने घर में लगाता है क्योंकि इसे शुभ भी माना जाता हे। शास्त्रों के साथ ही इसके घर में रखने के कुछ वैज्ञानिक कारण भी बता दें कि तुलसी स्वास्थ की नजर से बहुत लाभकारी है। तुलसी का प्रयोग बहुत सी दवाइयों में भी होता है। वहीं कहा जाता है कि घर के आँगन में तुलसी होने से रोग विरोग घर में प्रवेश नहीं कर पाते है।

तुलसी की पूजा अर्चना हर हिन्दू स्त्री सुबह करती है। कई युगों से तुलसी को एक औषधि के रूप में भी देखा जाता है, इसकी पत्तियों से लेकर फल तना सब, कुछ ना कुछ फायदा देते हैं। तुलसी में एंटीबैक्टेरिया, एंटीफंगल व एंटीबायोटिक प्रोपर्टीज होती है, जो बुखार को भी कम करने में लाभ कारी होता है।

वहीं अगर शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो तुलसी में इतने गुण होते हैं कि वो आपकी हर मनोकामना को पूरी कर सकती है। कहा जाता है कि तुलसी के पत्ते कई ऐसे खतरनाक टोटके हैं जो आजतक लाभकारी सिद्ध हुए हैं। वहीं आपने देखा होगा कि अक्सर ऐसा हो जाता है कि कई बार आप मेहनत तो करते हैं लेकिन आपको लाभ नहीं मिल पाता है और आप निराश हो जाते हैं, व्यवसाय में नुकसान हो रहा हो या फिर घर बीमारियों और लड़ाई-झगड़ों से घिरा हो तो एक बार आप तुलसी के इस उपाय को जरूर अपनाएं।