मुरादाबाद शहर के सिविल लाइन थाना में पति के मोबाइल में किसी और महिला के साथ वीडियो देखकर आपा खोई पत्नी ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी में कुछ विवाद हुआ है। फ़िलहाल महिला का अभी इलाज चल रहा है। 
जानकारी के मुताबिक पति निर्यात फर्म में नौकरी करता है। आरोप है कि युवक का प्रेम प्रसंग अगवानपुर निवासी युवती से चल रहा है। शुरुआत में चोरी छिपे दोनों मिलते जुलते रहे। बाद में खुलेआम मिलना शुरू कर दिया। शक होने पर पत्नी ने युवक को समझाने की भी कोशिश की।

इस वजह से हुआ विवाद
इस दौरान पति ने प्रेम संबंधों से ही इनकार कर दिया। शनिवार दोपहर महिला ने मोबाइल में पति को युवती संग रंगरेलियां मनाते वीडियो में देख लिया। गुस्साई महिला ने पति से शिकायत की। इस पर दोनों में विवाद भी हुआ। इसके बाद उसने जहर का सेवन कर लिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।