लड़की ने कहा कि आरोपी मनीष उसके ऊपर शादी का दबाव बनाते हुए रोजाना परेशान करता था। मंगलवार को उसनें मनीष को डांटा था। इससे नाराज मनीष रात में लगभग 12 बजे घर में घुसा और उसके ऊपर तेजब फेंक दिया। तेजाब के हमले में लड़की का चेहरा और एक बाजू गला झुलस गया है। हमले में लड़की माँ माँ के ऊपर भी तेजाब की कुछ बूंदे गिरी, जिससे वह भी घायल हो गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद पीड़िता को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भारती करवाया गया है।
कई दिनों से कर रहा था लड़की को परेशान
पीड़िता ने बताया कि मनीष परेशान करता था तब उसने लड़के की माँ से इसकी शिकायत की थी, इसपर उल्टा उसकी माँ ने हँसते हुए उसे ही गलत बता दिया। पीड़िता ने कहा कि अगर वह अपने बेटे को समझाती तो उसकी जिंदगी बर्बाद होने से बच जाती। पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन की शादी अप्रैल 2017 में हुई थी, उसके बाद से ही लगातार आरोपी उसे परेशान कर रहा था। मैंने इसके बारे में अपनी माँ को भी बताया था। जब भी स्कूल जाती थी तो वह रास्ते में परेशान करने के लिए आ जाता था।
अब तेजाब देने वाले दूकानदार की तलाश जारी
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसे तेजाब किस दूकानदार से मिला था। पता लगने के बाद पुलिस दूकानदार को भी कब्जे में लेगी। अगर बीच में आरोपी की माँ का रोल भी सामने आया तो उसके ऊपर भी कार्यवाई की जाएगी।